सिद्धि विनायक मंदिर, मुंबई
यह प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। यह शहर के भव्य मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में लक्ष्मण विठू और देउबाई पाटिल ने करवाया था। इस मंदिर के अंदर भगवान गणेश के एक रूप सिद्धिविनायक की मूर्ति को एक छोटे मंडप में स्थापित किया गया है।
गर्भगृह के लकड़ी के दरवाजे अष्टविनायक को दर्शाते हैं, जबकि भीतरी छत पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। बता दें, गणेश चतुर्थी के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। इस खास मौके पर देशभर के हर कोने से भक्त भगवान गणेश का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
| Information Details | |
|---|---|
| Basic Service : | दर्शन का समय: सुबह 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक (हफ़्ते के सभी दिन)। मंगलवार को दर्शन सुबह 3:15 बजे शुरू होते हैं। खास दिन: मंगलवार को यहाँ भक्तों की भारी भीड़ होती है। |
| Photography : | Yes |
| Free Entry : | Yes |
| Address : | एस.के. बोले मार्ग, प्रभादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र 400028 |
| Road : | एस.के. बोले मार्ग, |
| Nearest Railway : | दादर। सिर्फ़ 2.5 km दूर स्थित। |
| Air : | छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा |
| Location Map : |
|

